रोजाना खाएं 6 में से कोई भी 1 चीज, नेचुरली चमक उठेगा चेहरा, नहीं पड़ेगी स्किन केयर की जरूरत

महिलाएं हो या पुरुष निखरी और चमकदार त्वचा हर किसी को चाहिए होती है। यही वजह है कि आजकल हर कोई स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने लगा है। हां, ये सच है कि पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले कम है, मगर कहीं से शुरुआत तो हुई है। अब जिस तरह हमारी हवा जहरीली होती जा रही है, इसके हिसाब से बहुत जल्द हर किसी को स्किन केयर की जरूरत पड़ने वाली है। अब कई लोग ऐसे होंगे, जो कहेंगे कि हम स्किन केयर कर रहे हैं। हमने कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स भी खरीदें हैं। मगर समस्या ये है कि हमारी त्वचा पर इन चीजों का कोई असर नहीं हो रहा है।

अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको हार नहीं माननी है। कई बार हमारी त्वचा को बाहरी ही नहीं बल्कि अंदरूनी केयर की भी जरूरत होती है। इसके लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। बता दें कि सप्लीमेंट्स का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

आंवला
आप रोजाना की डाइट में एक आंवला को शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे कोलेजन को नेचुरली बूस्ट किया जाता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद मिलती है। आंवला पिंपल्स, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी सहायक माना जाता है। नियमित सेवन से त्वचा साफ और फ्रेश रहती है।

अनार
अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये स्किन को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। बता दें कि अनार खाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जिससे चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। अनार त्वचा के सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है। इससे एजिंग के निशानों को कम किया जा सकता है।

चुकंदर
चुकंदर सेहत के साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, इसका सीधा असर स्किन पर भी नजर आता है। चुकंदर खून को साफ करने में मदद करता है। ऐसे में मुंहासे और फोड़े-फुंसियों जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है। बता दें कि चुकंदर खाने से त्वचा में नेचुरल गुलाबी ग्लो आता है और त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।

टमाटर
बता दें कि टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। ये ऑयली स्किन को बैलेंस करने और ओपन पोर्स को श्रिंक करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से टैनिंग और दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। बता दें कि टमाटर त्वचा के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी साबित होता है।

​चेहरा चमकाने के लिए क्या खाएं?​

सेब
सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। इससे त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है, ये त्वचा को हाइड्रेट करता है और ड्राई स्किन की समस्या से भी राहत दिलाता है। बता दें कि सेब खाने से त्वचा मुलायम, साफ और फ्रेश दिखाई देती है। आपको रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

पपीता
हम सभी जानते हैं कि पपीता पाचन को सुधारने का काम करता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अच्छा पाचन साफ त्वचा के लिए जरूरी होता है। इसमें मौजूद पपेन एंजाइम डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। पपीता खाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और दाग-धब्बे हल्के होते हैं। ये फल सेहत और त्वचा दोनों के लिए बेहतरीन है।