Lemon Water : बारिश में बढ़ जाता है मौसमी बीमारियों का खतरा, नींबू पानी से इम्यूनिटी करें बूस्ट

बारिश का मौसम भीषण गर्मी से राहत और ठंडक तो लाता है, लेकिन साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे कि नमी और बैक्टीरिया का बढ़ना, मच्छरों का प्रकोप, तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश के पानी से भीगना, दूषित भोजन और पानी का सेवन आदि।

वहीं, अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो तो बीमारियों का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है, खासकर, मच्छर जनित रोगों का। ऐसे में जरूरी है कि आप नींबू पानी पिएं। आपको लग रहा होगा कि ये कैसा उपाय है। बीमारियों से बचने के लिए नींबू पानी कौन पीता है।आइए जानते हैं इसके बारे में।
बारिश में क्यों बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा?
बारिश का मतलब है ज्यादा नमी,और बैक्टीरिया व वायरस को नमी बहुत पसंद होती है। ये उनके बढ़ने और फैलने के लिए एकदम सही माहौल बन जाता है। साथ ही,मानसून में हमें पर्याप्त मात्रा में धूप भी नहीं मिलती। जिस वजह से विटामिनDकी कमी और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। अगर आपकी इम्यूनिटी लो रहती है तो आपको मौसमी बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है।

नींबू पानी पीना है फायदेमंद
अगर आपको मानसून में बीमार नहीं पड़ना है तो नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। दरअसल,नींबू पानी में विटामिन सी होता है। ऐसे में अगर आप इस ड्रिंक को पिएंगे तो बारिश में होने वाली बीमारियों से बचे रहेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें विटामिन सी कैसे मदद करता है?आइए जानते हैं।

विटामिन सी के फायदे
विटामिन सी,जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है,एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह आपकी बॉडी में अधिक व्हाइट ब्लड सेल्स यानी WBC बनाने में मदद करता है।WBC हमारे शरीर के सोल्जर्स होते हैं। इनका मुख्य काम शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाना है। इसके अलावा,यह इंटरफेरॉन (Interferon)नामक चीज को भी बढ़ाता है,जो वायरस को पूरे शरीर में फैलने से रोकता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद
जिन महिलाओं को अक्सर आयरन की कमी हो जाती है,उनके लिए नींबू पानी और भी फायदेमंद है। दरअसल,जब आप विटामिनCका सेवन करती हैं,तो यह आपके शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में भी मदद करता है। इसलिए इसका सेवन आयरन की कमी होने पर फायदेमंद माना जाता है।