चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा , इन राज्यों में पड़ेगा असर, IMD ने दिया अपडेट

नई दिल्ली। चक्रवात मोंथा आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। IMD ने कहा है कि मोंथा चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

मोंथा 100 किमी प्रति घंटा की गति से तट से टकराएगा। आंध्र प्रदेश में समुद्री किनारों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है।

साउथ सेंट्रल रेलवे की विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत 54 ट्रेनों को भी रद किया गया है।

राज्य के पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु में ऑरेंज अलर्ट है। बाकी उत्तर-पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ओडिशा में भी दो-तीन दिन भारी बारिश का अनुमान है।

मोंथा चक्रवात की आमद के बीच मौसम विभाग ने बताया है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। वहीं हल्की गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है। इन दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेगें।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मोंथा का असर दिखेगा। बिहार ओडिशा का पड़ोसी राज्य है इसलिए यूपी के मुकाबले बिहार में मोंथा का असर देखने को मिल सकता है।

मोंथा के टकराने के पहले ही यूपी के कई जिलों में बारिश हो रही है। बांदा समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में भी बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लखनऊ में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, लेकिन रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से उमस ने परेशान किया।