विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा का नवंबर 2026 तक बढ़ा कार्यकाल

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा था। एक साल कार्यकाल बढ़ने पर अब वे 30 नवंबर 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।


दिनेश शर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, उन्हें डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा अध्यक्ष रहते विधानसभा सचिव बनाया था। दिनेश शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ भी करीब-करीब दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। दिनेश शर्मा के पहले चंद्रशेखर गंगराड़े और देवेंद्र वर्मा को विधानसभा सचिव के तौर पर सेवावृद्धि मिली थी। कहा जा रहा है कि दिनेश शर्मा ने अब तक अपने कार्यकाल में विधानसभा के सचिवालय का कामकाज सुचारु रूप से निपटाया है।