नारियल पानी होता है बेहतरीन हाइड्रेटर : लेकिन क्या आप जानते हैं शाम को क्यों नहीं पीना चाहिए कोकोनट वाटर

नारियल पानी हमेशा, हर मौसम में, बेहतरीन हाइड्रेटर और कूलर माना जाता रहा है, खासकर गर्मियों के मौसम में। यह पोषक तत्वों और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। लेकिन कुछ लोग नारियल पानी पीने से जुड़ी कुछ गलतियां कर देते हैं, जैसे कि शाम के वक्त, सूरज ढलने के बाद नारियल पानी पी लेते हैं, जो की नुकसानदेह हो सकता है।

शाम के वक्त नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
एक्सपर्ट की मानें, तो शाम के वक्त इसका सेवन करते हैं, तोपाचन तंत्रधीमा हो जाता है। इसमें नेचुरल शुगर होते हैं, तो इसे पचाने में मेहनत लग सकती है।

इससे पाचन की समस्या जैसे ब्लोटिंग, गैस या अपच की समस्या हो सकती है, जिससे नींद लेने में परेशानी हो सकती है। खासकर आपका पाचन पहले से ही खराब या सुस्त है, तो यह और समस्या पैदा कर सकता है।

इसके अलावा नारियल पानी एक ड्यूरेटिक है, यानी इसे शाम के वक्त पीने से यूरिन की फ्रीक्वेंसी बढ़ सकती है। इससे आपको बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है, जिससे नींद टूट सकती है।

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, आयुर्वेद के मुताबिक शाम के वक्त इसे पीने से शरीर का आंतरिक संतुलन बिगड़ सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें ठंडी चीजों से जल्दी सर्दी-खांसी घेर लेती है।

नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सुबह खाली पेट-इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है।
दोपहर में यह गर्मी और डिहाइड्रेशन से राहत देता है।